UBUNTU OPERATING SYSTEM IN HINDI : यदि आप एक कंप्यूटर यूजर है तो आपने कभी न कभी Ubuntu Operating System के बारे में जरूर ही सुना होगा। जिस तरह Windows एक Operating System है ठीक उसी प्रकार Ubuntu भी एक ऑपरेटिंग सिस्टम है।
Windows और macOS की जितनी Popularty और Craze कंप्यूटर जगत में है। उससे कहीं ज्यादा अब लोग Linux Operating System की और खींचे चले गए है। Linux OS के आने के बाद इसके बहुत से Versions लाए गए जिन्हें Linux Distribution बोला जाता है।
Linux के इन्ही Distribution में से एक है Ubuntu Operating System. तो चलिए जानते हैं कि Ubuntu kya hai, Ubuntu Meaning in Hindi, Ubuntu का इतिहास क्या है, Ubuntu और Ms Windows में क्या अंतर है, Ubuntu की विशेषताएँ, फायदे और नुकसान क्या है, Ubuntu के प्रमुख संस्करण कौनसे है, Ubuntu Operating System in Hindi.
Ubuntu OS क्या है?
Ubuntu एक Linux आधारित Operating System है जो सामान्यतः Kernel Linux बेस्ड है। यह अपनी Reliability, Security और Stability के लिए जाना जाता है। Ubuntu OS को 2004 में Canonical Ltd कंपनी द्वारा बनाया गया था।
कॉमनली एक Open-Source Operating System है UBUNTU. जो Linux के Debian Distribution पर आधारित है। Ubuntu ऑपरेटिंग सिस्टम Graphical User Interface (GUI) के साथ ही Command-line को भी Support प्रदान करता है।
Ubuntu ऑपरेटिंग सिस्टम Windows OS और MacOS की तरह काम करने के साथ ही वो सभी Features रखता है जो Unix OS उपलब्ध करवाता है। जिस कारण Ubuntu आज सभी यूज़र्स की पहली पसंद बनकर उभरा है।
यह ऑपरेटिंग सिस्टम Free of Cost है मतलब कि इसे मुफ्त कोई भी उपयोग में ला सकता है। शुरुआत में Ubuntu Operating System को Personal Computer में उपयोग में लाया जाता था। लेकिन अब इसका यूज़ Cloud Computing और Servers में भी हो रहा है।
Ubuntu Meaning in Hindi
Ubuntu कम्प्यूटर से रिलेटेड एक वर्ड है जो एक Operating System के रूप में Computer में उपयोग में लाया जाता है। Ubuntu एक Zulu या Nguni शब्द है जो साउथ अफ्रीकन Language है। Ubuntu का मतलब Humanity Towards Others होता है जिसका हिंदी अर्थ दूसरों के लिए मानवता है।
मतलब की Ubuntu शब्द Humanity अर्थात मानवता को दर्शाता है। यह GUI बेस्ड Operating System है जो अपने यूज़र्स को एक User-friendly Interface और Customisation Tools उपलब्ध कराता है जिससे यूज़र्स अपनी सुविधा अनुसार इसको Customise कर सकते हैं।
Ubuntu का इतिहास क्या है?
Ubuntu Operating System के विकास का Project तब शुरू हुआ जब अफ्रीकन Entrepreneur और Space टूरिस्टर Mark Shuttleworth ने 2004 में Canonical Ltd एक कंपनी को स्थापित किया। Mark Shuttleworth डेबियन लिनक्स पर आधारित एक ऐसा Operating System बनाना चाहते थे जो कि Debian से अधिक User-friendly हो और Users के लिए उपयोग करने में आसान हो।
Ubuntu OS का पहला संस्करण 20 अक्टूबर 2004 को जारी हुआ था। Ubuntu के जारी होने के कुछ समय में ही यह लोगों को काफी पसंद आया जिससे Ubuntu बहुत Popular हो गया था। 2005 में ही इसकी पॉपुलरटी के कारण इसका दूसरा संस्करण लॉन्च हो गया था।
उबन्तु ऑपरेटिंग सिस्टम में उपस्थित Customisation फैसिलिटी से यूज़र्स अपने Intrest के अनुसार Interface तैयार कर सकते हैं। जिस वजह से हर 6 महीने में Ubuntu OS के नए अपडेट आते रहते हैं ताकि यूज़र्स को नए फीचर्स मिलते रहें।
Ubuntu के प्रमुख संस्करण (Versions of Ubuntu in Hindi)
Ubuntu Operating System के कुछ प्रमुख Versions निम्न है –
Ubuntu Desktop – यह सबसे अधिक प्रचलित संस्करण है जो PC और Laptop में उपयोग हेतु डिजाईन किया गया है।
Ubuntu Servers – इसे Web servers और Database Servers के लिए तैयार किया है।
Ubuntu Studio – यह Multimedia Purpose हेतु डिजाईन किया है।
JeOS – यह Virtual Applications के लिए Designed है।
Ubuntu Cloud – Cloud Computing और इससे रिलेटेड टूल्स को डिजाईन करने हेतु।
Kubuntu – यह Kool Desktop Environment (KDE) का उपयोग करता है।
Edubuntu – एजुकेशन पर्पस के लिए।
Lubuntu – Low Specifications Hardwares में उपयोग के लिए।
Xubuntu – कम Powerfull और पुराने Computers के लिए।
Ubuntu के प्रमुख LTS Versions
Ubuntu Operating System के नॉर्मल Versions के साथ ही कुछ LTS मतलब Long Term Support Versions भी उपलब्ध है जो बाकी versions के मुकाबले लंबे समय तक Support करते है।
- Trusty Tahr – 14.04 Version (2014)
- Xenial Xerus – 16.04 Version (2016)
- Bionic Beaver – 18.04 Version (2018)
- Focal Fossa – 20.04 Version (2020)
- Jammy Jellyfish – 22.04 Version (2022)
उबन्तु का नवीनतम LTS Version 22.04 है जो कि 2027 तक के लिए Free Security और Maintenance Updates देने के लिए उपलब्ध है।
Ubuntu और Ms Windows में अंतर (Ubuntu vs Ms Windows)
Ubuntu OS | Ms Windows |
Ubuntu Linux बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। | यह Ms Doc बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। |
Ubuntu, Gnome Desktop Environment का उपयोग करता है। | Windows में Windows Desktop Environment का उपयोग करता है। |
Ubuntu को Canonical Ltd द्वारा बनाया गया है। | Windows को Microsoft द्वारा बनाया गया है। |
Ubuntu का उपयोग Servers में किया जाता है। | Windows का यूज़ Servers में नहीं किया जाता है। |
Ubuntu फ्री में अवेलेबल है। | Windows एक paid Operating सिस्टम है। |
Ubuntu में High Customisation फीचर्स है। | Windows में Limited Customisation फीचर्स है। |
Ubuntu एक Open Source Operating System है। | Ms Windows एक Proprietary System है। |
इसमें Terminal Commands पर जोर दिया गया है। | इसमें Terminal Commands पर कम जोर दिया है। |
Ubuntu में Limited Gaming फीचर्स उपलब्ध है। | Ms Windows में Extensive Gaming फीचर्स मौजूद हैं। |
Ubuntu में Automatic Update फीचर्स मौजूद हैं। | Windows में Manual Updates फ़ीचर्स मौजूद है। |
Features of Ubuntu in Hindi
Ubuntu Operating System में बहुत से फीचर्स को जोड़ा गया है जिस वजह से Ubuntu लोगों की पहली पसंद बन गया है। Ubuntu की बहुत सी विशेषताएँ है –
- Ubuntu एक User-friendly Operating System है।
- Ubuntu डेबियन बेस्ड System है।
- यह Open-Source Operating System है। जिस कारण यूज़र्स द्वारा Customise किया जा सकता हैं।
- Ubuntu क्लाउड कंप्यूटिंग के साथ Integrated है।
- इसमें वे सभी Tools और Features मौजूद है जो एक Unix Operating System में उपलब्ध है।
- Ubuntu में Graphical User Interface (GUI) का यूज़ हुआ है जिससे इसे Navigate और Use करने में आसानी होती है।
- यह एक Free Operating System है जो कि GPL द्वारा उपलब्ध है इसे यूज़ करने के लिए आपको कोई भी अमाउंट paid नहीं करनी है।
- Ubuntu में Malwares से पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध है जिससे यह काफी Reliable और Secure है।
- Ubuntu की मुख्य विशेषता है कि इसके हर 6 महीने में नए उपडेट्स आते है जिससे यूज़र्स को नए नए features मिलते रहते हैं।
- जिन Hardwares में लिनक्स भी Support नही करता है वहाँ भी Ubuntu Support कर सकता है।
Advantages of Ubuntu in Hindi
आज Linux और Unix Operating Systems के साथ ही Ubuntu भी काफी प्रचलित है। जहाँ उबन्तु के बहुत से Advantages भी है जिनमे से कुछ फायदे निम्न है-
- Ubuntu एक Linux बेस्ड Open-Source Operating System है जिस कारण इसका Source Code सभी के लिए विज़िबल है। जिसे उठाकर Changes करके नए Program को Design किया जा सकता है।
- इसका इंटरफ़ेस GUI पर आधारित होने से यह उपयोग करने में काफी आसान है।
- इसका यूज़ पुराने Hardwares वाले Computers में किया जा सकता है लेकिन Linux में यह संभव नही है।
- Ubuntu का Interior Customisable है इसलिए इसे जरूरत अनुसार Design कर सकते हैं।
- यह फ्री में Download या Install किया जा सकता है जिसके साथ आपको बहुत से Pre-Installed Software मिल जाते हैं।
- यहाँ आपको Ubuntu Store उपलब्ध है जिससे आप New Software Install कर सकते हैं।
- Ubuntu के हर नए अपडेट में यूज़र्स के लिए बहुत से नए Features जोड़े जाते हैं।
- Ubuntu Operating System में बहुत सी Languages को Support करता है जिससे यह अधिक कम्फ़र्टेबल हो जाता है।
Disadvantages of Ubuntu in Hindi
यह जाहिर सी बात कोई भी मैकेनिकल सिस्टम या मशीन हो उसके फायदे और नुकसान दोनों होते है। Ubuntu के भी कुछ Disadvantages है जिनमे से कुछ निम्न है-
- Ubuntu के नए यूज़र्स जो Windows या macOS Operating System से आए है उनके लिए Ubuntu को समझना थोड़ा कठिन हो सकता है।
- Ubuntu बहुत से Games को Support करता है लेकिन कुछ ऐसे भी है जो Windows में Support करते हैं परंतु Ubuntu में वो Run नही करते।
- Default रूप से Ubuntu में MP3 Files को नहीं रन करा सकते हैं।
- Ubuntu Hardware और Software के प्रति काफी Sensitive है यह Unstable है बाकी Systems की तुलना में।
- Ubuntu में Open-Source System होने से कुछ Commercial Software इसके लिए Available नही है।
FAQ – Ubuntu Meaning in Hindi
Ubuntu OS क्या होता है? Ubuntu एक Open Source ऑपरेटिंग सिस्टम है जो Kernel लिनक्स पर आधारित है।
Ubuntu का मतलब क्या है? उबन्तु का मतलब Humanity या मानवता होता है। Ubuntu का अर्थ Humanity to Others है।
Ubuntu का आविष्कार किसने किया? Ubuntu को 2004 में Mark Shuttleworth द्वारा बनाया गया था।
Ubuntu का उपयोग क्यों किया जाता है? Ubuntu का उपयोग Cloud Computer, Laptop और Servers के लिए किया जाता है।
Ubuntu का नवीनतम Version कौनसा है? Ubuntu का नवीनतम Version 22.10 है जिसे Kinetic Kudu नाम दिया गया है।
Ubuntu किस भाषा का उपयोग करता है? Ubuntu लिनक्स के Debian Distribution पर आधारित है जो C Programming language में लिखा गया है। जबकि Ubuntu में बहुत से Software है जिन्हें Java और Python में लिखा गया है।
आपने आज क्या सीखा
Ubuntu एक Open Source और Kernel Linux बेस्ड Operating System है जो बेसिकली Computers और Servers में उपयोग में लाया जाता है। Ubuntu मुख्यतः Debian Distribution पर आधारित है जिसमे ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (GUI) को उपयोग में लाया गया है।
Ubuntu से सम्बंधित इस आर्टिकल में हमने बताया है कि Ubuntu क्या है, Ubuntu Meaning in Hindi, Ubuntu के फायदे और नुकसान, Features of Ubuntu in Hindi, Ubuntu के संस्करण (Versions of Ubuntu in Hindi), Ubuntu के Long Term Support Versions कौनसे है।
उम्मीद है कि आपको जानकारी पसन्द आयी होगी और आप Ubuntu Operating System के बारे में जान चुके होंगे। यदि इससे संबंधित कोई सवाल अगर आप हमसे पूछना चाहते हैं तो आप Comment करके हमें बता सकते है।