SQL क्या है? | What is SQL in Hindi – सम्पूर्ण जानकारी

SQL Kya hai in Hindi : क्या आप जानते है कि SQL क्या है? अगर आप एक COMPUTER यूजर है और आप इससे संबंधित जानकारी रखते हैं तो आपने कभी न कभी इसके बारे में जरूर ही सुना होगा।

आप जब भी किसी सॉफ्टवेयर में अपना अकाउंट बनाते हैं तो उसमें आप जो भी वर्क करते है या किसी प्रोग्राम पर कार्य करते हैं तो वो सारा डाटा एक डेटाबेस में संग्रहित रहता है। इन database को SQL द्वारा ही संचालित किया जाता है। COMPUTER की प्रमुख Programming Languages में से एक है SQL.

क्या आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर SQL KYA HAI और SQL कैसे काम करता है, SQL Full Form क्या है और SQL के प्रमुख COMMANDS कौनसे है? इस आर्टिकल में SQL से रिलेटेड सारी जानकारी उपलब्ध है।

SQL क्या है? What is SQL in Hindi

एक Computer Programming Language है SQL जो Relational Database Management System (RDBMS) के लिए Designed है। मतलब कि SQL एक लैंग्वेज है जो Programming में यूज़ की जाती है। इसे उपयोग में लाया गया है डाटा को Manage, Store, Retrieve और Manipulate करने लिए।

Database को Command करने में SQL सक्षम है इसे ANSI जो कि एक अमेरिकी राष्ट्रीय मानक संस्थान है और ISO जो Standardization के लिए एक International Organization है इन दोनों द्वारा मान्यता प्राप्त है।

SQL डाटाबेस को एक स्ट्रक्चर उपलब्ध कराता है जो की Editable होता है Users द्वारा। SQL का यूज़ नॉर्मली data को insert, Search, delete, और update करने के लिए होता है। SQL को MySQL, Oracle, SQL Server, Postures आदि सभी में यूज़ में लाया जाता है।

SQL Full Form in Hindi

SQL का Full Form Structured Query Language (स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज) होता है। एसक्यूएल जो है वो RDBMS पर बेस्ड है। RDBMS का मतलब रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम होता है। Structured Query Language को नॉर्मली Module, Library और Pre-compiler आदि को दूसरी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज कोड में एम्बेडेड करने के लिए यूज़ किया गया है।

SQL Meaning in Hindi

SQL का पूरा नाम Structured Query Language है जो Computer की एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। जिसे रिलेशनल डाटा को मैनेज और मैनिपुलेट करने हेतु उपयोग में लाया गया। Database में स्टोर डाटा के साथ Communicate और Interact कराने में Structured Query Language उपयोगी है। इसके जरिए डाटा को Search और Add करने के साथ ही Retrieve, Update और Delete भी किया जाता है।

SQL को कब व किसने बनाया?

1970 के दशक में IBM Corporation के सदस्य Donald D. Chamberlin और Raymond F. Boyce द्वारा SQL को बनाया गया था। इसके विकास के समय इसको Structured English Query Language (SEQUEL) के नाम से जाना गया। कुछ समय बाद Trademark से रिलेटेड किसी इशू के चलते Sequel का नाम बदलकर SQL (Structured Query Language) कर दिया गया।

SQL का इतिहास – History of SQL in Hindi

1970 में IBM के रिसर्चर Donald D. Chamberlin और Raymond F. Boyce द्वारा SQL लैंग्वेज को रिलेशनल डाटाबेस को मैनेज करने के लिए विकसित किया गया। इस समय इस Language का नाम SEQUEL रखा था लेकिन यह एक अन्य कंपनी का Trademark था इसलिए IBM का नाम SEQUEL से बदलकर SQL करना पड़ा।

Structured Query Language का पहला Version जो 1974 में जारी किया गया था उसे इस्तेमाल किया गया IBM के एक सिस्टम R डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम से इंटरेक्ट करने के लिए।

1979 में IBM ने Comercial Products भी डेवेलोप करने शुरू कर दिए जिनमे IBM System 38 भी शामिल हैं। 1979 में Relational Software Inc ने RDBMS पर कार्य शुरू किया जो कि Structured Query Language का एक Implementation था।

1986 में RDBMS को लॉन्च कर दिया गया जिसके कुछ टाइम बाद ही RDBMS का नाम Oracle रख दिया गया। इसी साल ANSI ने Structured Query Language का एक STANDARD VERSION जारी किया जिसे 1987 में ISO द्वारा भी मान्यता प्राप्त हुई। जिसके बाद SQL काफी ज्यादा यूज़ किया जाने लगा और यह काफी प्रचलित हो गया।

उसके बाद लगातार इसके के नए Versions आते गए और यह आज के समय तक पहुंच पाया अभी के SQL के प्रचलित Versions SQL 2016 और SQL2019 है।

SQL Commands in Hindi

SQL में बहुत से कमांड्स का उपयोग होता है जिनमें से कुछ कॉमन sql commands नीचे दिए गए हैं।

CREATE : Database में नई Table बनाने के लिए।

  • Syntax : CREATE TABLE table_name (column1 datatype, column2 datatype, …)
  • Create कमांड का उदाहरण : CREATE TABLE customers (customer_id INT, first_name VARCHAR(50), last_name VARCHAR(50), email VARCHAR(255));

ALTER : Database या Table को Modify करने के लिए।

  • Syntax : ALTER TABLE table_name ADD column_name datatype;
  • उदाहरण : ALTER TABLE Employee_Info ADD BloodGroup varchar(255);

DROP : Table या Object को Delete करने के लिए।

  • Syntax : DROP TABLE table_name
  • DROP का उदाहरण : DROP TABLE customers;

SELECT : Table की Rows को एक्सेस करने के लिए।

  • Syntax : SELECT column_name(s) FROM table_name
  • उदाहरण : SELECT * FROM customers;

INSERT : नया data या row को Insert करने के लिए।

  • Syntax : INSERT INTO table_name (column1, column2, …) VALUES (value1, value2, …)
  • उदाहरण : INSERT INTO employees (first_name, last_name, salary) VALUES (‘John’, ‘Doe’, 50000);

UPDATE : Table की Row को बदलने के लिए या Data को अपडेट करने के लिए।

  • Syntax : UPDATE table_name SET column1 = value1, column2 = value2, … WHERE some_column = some_value
  • उदाहरण : UPDATE customers SET first_name = ‘Jane’ WHERE customer_id = 1;

DELETE : Database से Data को डिलीट करने के लिए।

  • Syntax : DELETE FROM table_name WHERE some_column = some_value
  • Example : DELETE FROM customers WHERE customer_id = 1;

GRANT : यूजर को विशेष एक्सेस प्रदान करने के लिए।

  • GRANT CREATE SESSION To UserName;

REVOKE : यूजर से विशेष एक्सेस वापस लेने के लिए।

  • REVOKE CREATE TABLE From UserName;

SQL के फ़ायदे और नुकसान

SQL एक Query Language है जिसके निम्न फायदे हैं-

  • Structured Query Language सीखने और उपयोग में लाने में काफी आसान है।
  • SQL लैंग्वेज MySQL, Oracle, MS Access आदि Database Management System को सपोर्ट करता है।
  • इससे कोड को सरलता से एक Structure के रूप में लिखा जा सकता है। जो पढ़ने में भी काफी सरल होती है।
  • SQL से लिखे गए Code को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आसानी से Transfer कर सकते हैं।
  • SQL नॉर्मली Portable होता है जिसको Windows, macOS और लिनक्स जैसे किसी भी Operating System में उपयोग में लाया जा सकता है।
  • यह डाटा को तेजी से एक्सेस करता है जिससे समय की बचत होगी।
  • यह सैंकड़ो Rows को Manage कर सकता है।

SQL लैंग्वेज के बहुत से फायदे है तो इसके कुछ Disadvantages भी है जो निम्न प्रकार है –

  • SQL का Interface काफी जटिल और सरंचित है जिस कारण नए उपयोगकर्ता को कठिनाई होती है।
  • DATABASE का आकार जैसे जैसे बढ़ता है SQL की स्पीड कम हो जाती है।
  • इसके हाई डाटाबेस वर्शन काफी महंगे होते है।

Instagram पर सबसे ज्यादा Followers किसके है?

SQL और MySQL में अन्तर (SQL vs MySQL in Hindi)

SQLMySQL
SQL एक लैंग्वेज है जो रिलेशनल डेटाबेस को मैनेज करता है।MySQL एक DBMS का प्रकार है जो SQL लैंग्वेज का यूज़ करता है।
यह एक Proprietary है जो ANSI और ISO द्वारा स्वामित्व वाली है।MySQL एक ओपन सोर्स DBMS है जिसे यूज़र्स द्वारा Customise किया जा सकता है।
SQL लैंग्वेज है जिसमे कोई अपडेट नहीं आता।MySQL एक DBMS Software है जिसमे समयांतराल बाद Update आते रहते हैं।
इसका यूज़ डाटाबेस में Create, Modify और Query करने के लिए किया जाता है।MySQL को डेटाबेस में डाटा को Manage, Store और Retrieve करने हेतु यूज़ में लाया जाता है।
यह एक Paid RDBMS लैंग्वेज है।यह बिलकुल Free Software है जिसे कोई भी इनस्टॉल कर सकता है।
यह यूज़र्स के लिए यूज़ करने में काफी कठिन है।इसे कोई भी आसानी से यूज़ कर सकता है।
यह बहुत सी भाषाओं को Support करता है।MySQL केवल English को Support करता है।

Leave a Comment