Repeater in Computer Network in Hindi आज Networking की दुनिया में Repeater का नाम काफी ज्यादा प्रचलित है। जब भी किसी नेटवर्क को किसी अधिक दुरी तक भेजा जाता है तो इस Network की क्षमता में कमी आने से Signal Weak हो जाता है। इस Weak Signal को फिर से Strong करने हेतु एक उपकरण की जरूरत होती है वह उपकरण ही Repeater होता है।
नेटवर्किंग से सम्बंधित यूज़र्स Repeater के बारे में अच्छे से जानते हैं। क्या आप जानते हैं कि Repeater Kya Hai और Repeater कैसे काम करता है।
अगर आप नेटवर्किंग में Repeater के बारे में नहीं जानते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको Repeater Kya Hai और कैसे काम करता है, Repeater Meaning in Hindi, इथरनेट में रिपीटर का उपयोग, WiFi Repeater Kya Hai, रिपीटर के फायदे और नुकसान क्या है, Router और Repeater में अन्तर – Router vs Repeater इन हिन्दी।
Repeater क्या है (Repeater Kya Hai in Hindi)
Repeater एक इलेक्ट्रॉनिक Networking Device है जो किसी नेटवर्क में Network की Connectivity को Improve करता है। जब किसी Network का Transmission लम्बी दुरी तक किया जाता है तब Network की Connectivity Weak हो जाती है। उस समय Repeater को Network के साथ Connect किया जाता है। Repeater नेटवर्क में Digital Signals को Regenerate करता है जिससे Network की Connectivity फिर से Strong हो जाती है।
रिपीटर का इस्तेमाल Wireless Networks में किया जाता है। किसी Network से जितने ज्यादा Repeater कनेक्ट रहते हैं वह Network उतना अधिक Strong Connectivity उपलब्ध कराता है। साथ ही Repeater OSI Model के फिजिकल लेयर में Operate होता है।
LAN Network मतलब कि Local Area Network में नॉर्मली Repeater को उपयोग में लाया जाता है। क्योंकि Local Area Network की Connectivity कम दूरी में होती है। रिपीटर Network या Communication सिग्नल्स में मौजूद Noice और Errors को Remove करता है।
Repeater का मतलब क्या है (Repeater Meaning in Hindi)
Repeater नेटवर्क Transmission में उपयोग होने वाली एक Digital Technology है जो किसी Weak Signals वाले नेटवर्क से Connect होकर Digital Signals को Regenerate करके Network की Strength को बढ़ाता है इसकी मदद से Low Distance वाले नेटवर्क के Signals को भी High Distance तक Extend किया जा सकता है।
Repeater कैसे काम करता है?
जब किसी Network के माध्यम से Digital Signals को Receiver तक Transmit किया जाता है तब निश्चित Distance के बाद Signals काफी Weak हो जाते हैं जिससे Transmitter और Receiver के बीच सही से Communication नहीं हो पाती हैं या Network द्वारा भेजे गए सिग्नल Receiver तक नहीं पहुँच पाते हैं।
इन Digital Signals को लम्बी Distance तक पहुँचाने के लिए इस Network में Repeater को जोड़ा जाता है। Repeater इस Network के सिग्नल्स को Receive करता है। इसके बाद Repeater में Signals को Amplify करके Regenerate किया जाता है इस Process में Signals की Quality और Range को बढ़ाया जाता है और Signal में मौजूद Errors और Noice को Remove कर दिया जाता है।
Repeater के द्वारा दो Networks को एक दूसरे से जोड़ा नहीं जाता है बल्कि उस एक ही Network के अलग अलग Segments को आपस में जोड़ा जाता है। इससे नेटवर्क के Signals की Frequency और Range बढ़ जाती हैं। जिससे Network Signals या Communicational Signals को लंबी दूरी तक पहुँचाया जा सकता है।
वाई-फाई रिपीटर क्या है (WiFi Repeater in Hindi)
WiFi Repeater एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसके जरिए किसी WiFi Network के Signals को लंबी दूरी तक Transmit किया जा सकता है। WiFi Signals की Range को Extend करने के लिए Computer और WAP को WiFi Repeater से Connect किया जाता है जिससे Wifi की Connectivity Range बढ़ जाती है। WiFi Repeater को Wireless Repeater भी बोला जाता है।
WIFI से तेज LIFI Technology क्या है?
जब किसी WiFi Router की Connectivity Range कम होती है WiFi की कनेक्टिविटी Range को Extend करने के लिए WiFi Network के साथ WiFi Repeater को जोड़ा जाता है। WiFi Repeater या Wireless Repeater वाईफाई के सिग्नल्स को Receive करके उसको Boost कर देता है जिससे WiFi Signals का Network Coverage Area बढ़ जाता है।
रिपीटर कौनसे फीचर्स रखता है?
Amplification : रिपीटर कमजोर सिग्नल्स को Amplify करके सिग्नल्स की Strength को बढ़ाकर Network की Range या Coverage Area को बढ़ाने की क्षमता रखता है।
Wired Port : रिपीटर में Wired Port भी मौजूद होते हैं जिनका उपयोग करके Network को Repeater से एक Wire या Cable के माध्यम से भी Connect किया जा सकता है।
Filtering : रिपीटर में फ़िल्टरिंग फीचर मौजूद हैं जो किसी Network के Signals में मौजूद Unusual नॉइस को फ़िल्टर करके Noice को काफी ज्यादा Reduce कर देता है।
Connectivity : रिपीटर की कनेक्टिविटी क्षमता बेहतरीन है। किसी Network से Connect होने के बाद Repeater में कभी भी Signals का Loss नहीं होता है।
Ethernet Repeater क्या है (Ethernet Repeater in Hindi)
Ethernet Protocol में Ethernet Cable के जरिए जब सिग्नल्स को Transmit किया जाता है तो Signals को एक सीमित Distance तक ही भेज सकते हैं। इस Limited Distance से बाहर जाने पर Connection lost हो जाता है। Ethernet Repeater को उपयोग में लाकर Ethernet Cable के जरिए Signals का अधिक दुरी तक Transmission किया जा सकता है।
इथरनेट रिपीटर से Ethernet Cable के दो या अधिक Segments को एक दूसरे से जोड़ सकते हैं। Ethernet Repeater किसी Ethernet Cable से Signals को Receive करता है और उन Signals की Strength और Quality को बढ़ाकर Signals को अधिक Range तक Transmit करने के लिए Responsible होता है।
Router और Repeater में अन्तर (Router vs Repeater)
ROUTER | REPEATER |
Router सामान्यतः किसी Device को Internet से Connect करने के लिए उपयोग करते है। | Repeater को किसी Network के Signals को Regenerate करने के लिए उपयोग करते हैं। |
Router में Ethernet Port मौजूद होते हैं जिनमे Devices को Internet से connect होने के लिए Ethernet Cable की जरूरत होती है। | Repeater में Ethernet Port नहीं होते हैं। यह केवल उपलब्ध Network Signals को Extend करता है। |
Router में Signal loss हो सकता है जिससे Connection टूट जाता है। | Repeater में कभी भी Signal loss नहीं होता है। |
Router अलग अलग Networks को जोड़ता है। | Repeater एक ही Network के अलग अलग Segments को जोड़ता है। |
Repeater कितने Types के होते हैं? (Types of Repeater in Hindi)
सामान्य रूप से Signals के आधार पर Repeater दो प्रकार के होते हैं –
- Analog Repeater
- Digital Repeater
Analog Repeater : यह एक ऐसा रिपीटर है जो Analog Signals जैसे कि Radio Frequency सिग्नल्स को Receive करके Signals को Boost करके उनकी Range को बढ़ाता है।
Digital Repeater : यह एक ऐसा रिपीटर है जो Digital Signals जैसे कि TV Signals और Internet Signals को प्राप्त करके Signals को Digital Signals में Regenerate करता है और Signals की Range को Increase करता है।
Repeater के Advantages क्या है?
Repeater को उपयोग करने के बहुत से फायदे हैं जिनमें से कुछ निम्न है :
- Repeater एक नेटवर्क के Signals को Regenerate या Boost करके उसकी पहुँच को Increase करता है।
- Repeater को उपयोग में लाना काफी ज्यादा आसान है इसे केवल एक Network के साथ जोड़ना होता है। फिर Repeater सारा काम Automatically सम्पन्न करता है।
- Repeater अधिक Cost Effective होते है मतलब की कम कीमत पर उपलब्ध हो जाते है।
- Cost Effective होने से किसी कम Range के Network को बदलकर अधिक Range के Network को लाने की जरूरत नहीं होती। यह कम Range वाले Network की Range को बढ़ा देता है।
- Repeater एक Portable डिवाइस है जिसे घर और ऑफिस कहीं भी यूज़ किया जा सकता है।
- Repeater किसी Network में मौजूद Noice और Errors को Remove कर देता है।
Repeater के Disadvantages क्या है?
Repeater के फायदे होने के साथ ही इसके कुछ Disadvantages भी है जो निम्न है :
- Repeater दो लोकल एरिया नेटवर्क को आपस में नहीं जोड़ता बल्कि एक Network के दो Segments को जोड़ता है।
- एक केबल से दूसरे केबल में Generate हो रहा Traffic को Repeater द्वारा कम नहीं किया जा सकता है।
- Repeater में किसी Network को मॉनिटर करने की क्षमता नहीं होती है।
Repeater Kya Hai – Conclusion
Repeater नेटवर्क Transmission में उपयोग होने वाली एक Digital Technology है जो किसी Weak Signals वाले नेटवर्क से Connect होकर Digital Signals को Regenerate करके Network की Strength को बढ़ाता है इसकी मदद से Low Distance वाले नेटवर्क के Signals को भी High Distance तक Extend किया जा सकता है।
इस आर्टिकल में हमने रिपीटर क्या है Computer Network से रिलेटेड जानकारी उपलब्ध कराई है जिसमे हमने बताया कि Repeater Kya Hai, Repeater कैसे काम करता है, Repeater in Computer Network in Hindi, रिपीटर के फायदे और नुक्सान क्या है, WiFi Repeater क्या है और Ethernet में Repeater का उपयोग क्या है, Router और Repeater में अन्तर मतलब Router vs Repeater आदि के बारे में जानकारी दी है।
Repeater in Computer Network in Hindi | Repeater Kya Hai in Hindi | Router vs Repeater | repeater meaning in hindi | networking devices in hindi | repeater meaning in marathi | What is Repeater in Hindi