2023 : Ms word kya hai | Microsoft Word कैसे सीखें – Learn Right Now

क्या आप भी यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर Ms Word kya hai और आप Ms word कैसे सीख सकते हैं। तो फ्रेंड्स आज इस आर्टिकल के जरिये हम आपको ये जानकारी देने वाले हैं।

Ms word एक Software प्रोग्राम है जिसे 1980 के समय में Microsoft ने बनाया था। यह आज किसी भी Computer Users की Primary जरूरत बन चूका है. जिस तरह कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट के अलग अलग टूल्स उपलब्ध होते है उनमें से ही एक है Ms Word.

1983 में MS word का पहला संस्करण लॉन्च हुआ था और आज भी यह अपना वर्चस्व कायम रखने में सक्षम रहा है। अपने शानदार Features, बेहतरीन Interface और अपने उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने Database में जरूरी और महत्वपूर्ण बदलाव करता रहा है।

Q. Ms Word का Full Form क्या है?
::: Ms Word का Full Form – Microsoft Word है।

इस आर्टिकल के जरिये हम जानने वाले हैं कि आखिर शुरुआत से लेकर अब तक माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कौनसे बड़े बदलाव हुए और असल में आखिर ये Microsoft Word क्या है, किस तरह इसे सीखा जा सकता है और इसका इतिहास क्या है।

एमएस वर्ड क्या है (What is ms word in hindi)

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है. इसे अमेरिकी कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट द्वारा Design किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड मुख्यतयाः Word Processing Software है जिसे पहली बार October 25,1983 को लॉन्च किया गया।

Ms Word, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का ही एक अभिन्न हिस्सा है जिसको चार्ल्स सिमोनी और रिचर्ड बॉडी नामक दो वैज्ञानिकों द्वारा Create और Design किया गया था। Microsoft Word, कंप्यूटर और मैक दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध है।

यह सामान्यतया वर्ड डॉक्यूमेंटरीज, प्रोजेक्ट फाइल्स, टेक्स्ट और रिज्यूमें बनाने में, Editing करने और फॉर्मेटिंग करने में उपयोग में लाया जाता है। इसी के जरिये लोग लंबे समय तक Computer में बड़े बड़े project, Email राइटिंग, और Newspapers का ढांचा तैयार आसानी से कर पाते हैं।

Q. Microsoft का मालिक कौन है?
::: माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना Bill Gates और Paul Allen ने की। जबकि अभी के समय Bill Gates माइक्रोसॉफ्ट के मालिक है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के उपयोग क्या क्या है?

बता दें कि Microsoft word एक वर्ड प्रोसेसर है जिसकी मदद से कंप्यूटर में डॉक्यूमेंट ओपन करना, Create करना, एडिट करना, फॉर्मेटिंग और डिजाइनिंग आदि करना संभव हो पाया है.

एमएस वर्ड में एप्लीकेशन, letter, प्रोफेशनल रिज्यूमे, विभिन्न प्रकार के Documents और Certificates भी इससे Design किये जाते है। कम्पनियाँ बड़ी हो चाहे छोटी आज सभी जगह पर Microsoft Word का इस्तेमाल नॉर्मल हो गया है.

इसमें हम छोटे से लेकर काफी बड़े आर्टिकल लिख सकते हैं और तो और आर्टिकल के कंपोनेंट्स को डिजाईन भी कर सकते हैं.जैसे- words को Different कलर्स दे सकते हैं, उनकी साइज को कम या ज्यादा कर सकते हैं, वर्ड्स को विभिन्न तरह के फॉण्ट स्टाइल दे सकते है।

आज कल School, College या Computer Coaching Center में बच्चों को Typing सिखाने में, Invitation Card बनाने, Bussiness Emails लिखने, Banner और google sheets making आदि में एमएस वर्ड का उपयोग किया जा रहा है।

Ms word के कितने संस्करण है?

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और अपने Features को अच्छे से Represent करने के उद्देश्य से अब तक बहुत बार माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में जरूरी बदलाव किये और अलग अलग संस्करण या Version लॉन्च किए है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का पहला संस्करण 1983 में Word 1.0 जो Xenix और MS-DOS के लिए चार्ल्स सिमोनी और रिचर्ड बॉडी द्वारा लॉन्च किया गया। जबकि Ms Word का पहला Windows version 1989 में Word 1.0 लांच हुआ।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का नवीनतम संस्करण Word 2021 है जो कुछ ही समय पहले जारी किया गया था। Ms Word के कुछ बेहतरीन संस्करण में 2002, 2003, 2007, 2010 और 2013 शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें

Ms Word की विशेषताएँ क्या-क्या है

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में यूज़र्स को बहुत से Unique Features उपलब्ध है जो कि इसे अन्य सॉफ्टवेयर से विशेष बनाता है। तो चलिए जानते हैं कि Ms Word की वो कौनसी विशेषताएँ है जिनके जरिये यूज़र्स अपने वर्क को आसानी से Complete कर पाते हैं।

Spelling Checker & Auto Correct

Microsoft Word में आप Document बना रहे हैं और आप किसी Sentence में कोई Word लिखते है जिसकी Spelling गलत है तो Microsoft Word उस Word को Redline से Underline कर देता है।

उस Word को यह Auto Correct कर देता है या जब आप उस Word पर Click करते हैं तो आपको यह उस Word की Right Spelling भी बताता है जिससे उस word की Grammer को आप सही कर पाते हैं।

WYSIWYG

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में जो File आपने Create की है. उसको Print करने पर या किसी दूसरे Device में Move करने पर Wysiwyg आपको Make Sure करता है कि यह file ठीक उसी तरह दिखाई देगी जिस तरह वो पहले थी।

Mail Merge

mail merge का उपयोग कर हम Multiple Documents को एक साथ तैयार कर सकते हैं और Multiple Files को एक बार ही में बहुत से लोगों को Email कर सकते हैं।

Text Related Features

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में आपको विभिन्न Font Style, Bold, Italic, Underline उपलब्ध है। जिनसे टेक्स्ट का Style बदल सकते हैं, उसे Bold और Italic बना सकते हैं. किसी भी Font को अलग अलग Color दे सकते हैं।

PDF Document

Microsoft word के New Features में Pdf file को भी Edit कर पाते हैं। साथ ही किसी भी File या Document को PDF के रूप में Save कर सकते हैं।

Table Creation

Microsoft Word में आप Table बनाकर उसमें टेक्स्ट डाल सकते हैं। Table में विभिन्न प्रकार के कलर डालकर उसे Design भी कर पाते हैं।

Easy to Learn

Ms Word सॉफ्टवेयर की यह खास बात है कि इसे कोई भी बड़ी आसानी से और सरल तरीके से सीख सकता है। इसका Interface यूजर फ्रेंडली है जिस वजह से लोग यहाँ काफी ज्यादा समय बीता पाते हैं।

Q. Microsoft Word File का एक्सटेंशन क्या है?
::: Microsoft Word File का एक्सटेंशन (.Docx) है।

एमएस वर्ड के महत्वपूर्ण पार्ट्स

Ms Word में एडिटिंग करने के लिए जरुरी है कि आप इसके सारे tools के बारे में भली-भांति जानते हो। तो चलिए Ms Word kya hai जानने के बाद अब हम जानते हैं कि tools कौन-कौनसे है और उनका क्या उपयोग है।

Office Button

ऑफिस बटन, Ms Word होम बार का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो Menu bar में मौजूद होता है। इसे ओपन करने पर फाइल या डॉक्यूमेंट के लिए बहुत सारे विकल्प खुलकर सामने आते हैं।

Title Bar

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को ओपन करने पर सबसे ऊपर एक Bar या पट्टी मौजूद हैं. इसमें आपकी उस फाइल का नाम होता है जो अभी आपने Create करके Save कर रखी है। जैसे की अगर आप Microsoft1 फाइल या document1 में वर्क कर रहे हैं तो उस Bar में आपको Microsoft1 या document1 नाम देखने को मिलेगा। यही Bar, Title Bar होती है।

Title Bar के दाँयी तरह आपको 3 Button मिल जाते है जो Minimise, Maximise और Close Button होते हैं।

Quick Access Toolbar

ये Ms Word का सबसे बेहतरीन Feature है। जो लोग अपना वर्क ज्यादातर microsoft word से करते हैं. उनके लिए यह बहुत ज्यादा उपयोगी हैं. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में जिन tools का उपयोग आप ज्यादा करते हैं उन्हें आप Quick Access Toolbar में Save कर सकते हैं। इससे Computer में Microsoft word उपयोग करने वालों के समय में कमी आती है। और वो अपना वर्क तेजी से कर पाते हैं।

Menu Bar

Menu bar में Home, Insert, References, Page Layout, Mailings, View Tab और Review आदि विकल्प दिए गए हैं। मेनू बार, Title bar के ठीक नीचे दी गई है. ऊपर हमने बताया कि Menu बार में बहुत से विकल्प मौजूद है इसलिए Menu bar को Tab bar भी बोला जाता है।

Ribbon

एमएस वर्ड का काफी ज्यादा उपयोगी Section है Ribbon. जो Menu bar के ठीक नीचे है। Menu bar में आप जिस भी Tab को Select करते है उसके Componants आपको Ribbon वाले Section में दिखाई देता है। जिसमे आपको अपने Document की सजावट के लिए बहुत से विकल्प मिल जाते है। इनके जरिए आप Font को छोटा बड़ा, Bold, Italic, और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

Text Area

यह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का वह Section है जिसके लिए Ms Word को तैयार किया गया है। कहने का मतलब ये है कि Text Area में आप अपने Document से रिलेटेड सारे काम कर सकते हैं। यह Window के सबसे बीच का हिस्सा है।

Scroll Bar

यह Window page के दाँयी और मौजूद है। जो पेज को ऊपर और नीचे करने में सहायक है मतलब कि पेज को स्क्रॉल करने में उपयोगी है।

Status Bar

स्टेटस बार Window में ठीक निचले भाग में होती है जिसमे आपको Window को Zoom in और Zoom out करने का Control मिलता है।

Q. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में Ribbons क्या होते है?
::: Ms Word 2007 की नयी पेशकस है Ribbons. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में Tab मौजूद है जिनमें से किसी को Open करने पर वो Ribbon Bar में खुलते है, उन Commands को Ribbons बोला जाता है।

Ms word को ओपन कैसे करें?

फ्रेंड्स जैसा कि आप जानते हैं कि अभी windows के अलग अलग संस्करण उपलब्ध है तो सभी में Ms word को ओपन करने की Process भिन्न है। लेकिन हम जो process आपको बता रहे है उसके जरिये आप किसी भी Windows Operating System में Ms Word को आसानी से एक ही Method से Open कर पाएंगे फिर चाहे आप Windows 7,8 और 10 भी क्यों न Use कर रहे हो।

  • सबसे पहले computer के Home page में नीचे की तरफ मौजूद Windows के Icon पर क्लिक करें। अब All Programs पर जाए और Ms Word ढूंढे या Search करें। अब आपको Ms Word दिखाई दे जाता है उस पर क्लिक करें जिससे यह Open हो जाता है।
  • दूसरे method में आपको पहले Run Command Box ओपन करना है अब इसमें आपको Winword.exe टाइप करके ok पर क्लिक करना है जिससे आपके Personal Computer का Ms Word ओपन हो जाता है।

MS Word में एक नयी Document कैसे बनाये?

निम्न चरणों को ध्यान में रखके नयी File , Document या दस्तावेज बना सकते हैं –

  • Ms word के Home page पर बाँयी तरफ File पर क्लिक करे और New file पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर उपलब्ध Templates में से Blank Document को ओपन करें।
  • Blank Document अब आपके लिए पूर्ण रूप से उपलब्ध है जिसमे आप कुछ भी टाइप कर सकते है।
  • जब आप अपने प्रोजेक्ट का या फाइल का वर्क समाप्त कर लेते हैं तो Save पर क्लिक कीजिए और अपने Document को सहेज लें।

Tatkal Ticket Booking सेवा क्या है?

Microsoft Word कैसे सीखें?

Ms Word kya hai जानने के बाद अब आपको Microsoft Word सीखने की जिज्ञासा हो रही होगी। अगर आप सीखना चाहते हैं तो बहुत से Source उपलब्ध है जिनमें आप Free और Paid Source अपना सकते हैं।

Youtube

अगर आप Free Source से Microsoft word सीखना का Plan बना रहे हैं तो आपको कोई भी Free Platform को join करना चाहिए। जो सारा Content आपको Free देते हैं जैसे की आप YouTube में Microsoft से related जानकारी देने वाले Channel को Follow करना चाहिए।

Websites / Blog

YouTube के अलावा आप Google Website जहाँ Microsoft word के बारे में सारी Information उपलब्ध है वहाँ से भी Ms Word सीख और समझ सकते हैं। कुछ Websites जिन्होंने Free Content डाल रखा है।

  • Javatpoint.com
  • GCFglobal.org

Coaching Course

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड सिखने के लिए आपको कोई भी Offline Coaching या Institute join करना चाहिए जो मुख्यतयाः DCA, ADCA के Course करवाते है। ये दोनों कोर्स आपको माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाते है। उसी में आपको Microsoft word के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल जाती है जिनको सीखकर आप Ms word सीख सकते हैं।

इनके अलावा आपको DCA, ADCA के Online Cource में Enrollment लेना चाहिए। जिससे की आप घर बैठे Online ही Microsoft word सीख सकते हैं।

Books

अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन या ऑफलाइन कोचिंग नहीं करना चाहते हैं तो उनके लिए Books ही एकमात्र विकल्प है कि जिनसे वो माइक्रोसॉफ्ट वर्ड सीख सकते हैं। मार्केट में आज सैंकड़ो Books उपलब्ध है जिनमे माइक्रोसॉफ्ट और माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के बारे में संपूर्ण जानकारी बड़ी ही सरल और आसान भाषा में मौजूद है। जिनको ख़रीदकर आप Ms Word के ज्ञाता बन सकते है।

Microsoft Word से रिलेटेड सवाल-जवाब

फ्रेंड्स Ms Word Kya hai इसके बारे में संपूर्ण जानकारी हमने ऊपर उपलब्ध करवा दी है। फिर भी कुछ questions है जो लोगों द्वारा अक्शर Google पर Search किये जा रहे हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

MS Word का Executable File Name क्या होता है?

Ms Word का Executable File Name है WINWORD.EXE है जो Ms Word को ओपन करने में उपयोगी है।

Ms Word का दूसरा नाम क्या है?

Ms Word का दूसरा नाम या फुल फॉर्म Microsoft Word है। अधिकतर देखा गया कि लोग एमएस वर्ड को केवल Word बोलकर Pronounce करते हैं। अतः एमएस वर्ड का दूसरा नाम ‘Word‘ भी लिया जाता है।

Ms word का जनक कौन है?

Ms word का जनक चार्ल्स सिमोनी और रिचर्ड बॉडी नामक दो वैज्ञानिक है। जिन्होंने 1983 में मल्टी टूल वर्ड लॉन्च किया। जिसका बाद में नाम बदलकर Microsoft Word रखा गया.

एमएस ऑफिस के कितने भाग होते हैं?

Ms Office में Ms word, Ms publisher, Ms PowerPoint, Ms Access, Ms Excel और Ms Outlook आदि शामिल हैं।

Ms word में कितने टैब होते हैं?

एमएस वर्ड में कुल 8 टैब – Home, Insert, Design, Layout, Mailing, Review, Reference और View मौजूद है. इन सबके अपने अलग अलग Components है।

एमएस वर्ड में कितने menu होते हैं?

एमएस वर्ड में कुल 9 Menu है।

एमएस वर्ड में कितने प्रकार के जीव बटन होते हैं?

एमएस वर्ड में जीव बटन New ,Open, Save, Save As, Print, Print Preview, Prepare और Send शामिल हैं।

Q. Ms Word क्या है समझाइए?
::: एमएस वर्ड Microsoft Office की एक पेशकस है. इसे Word Processor के तौर पर उपयोग में लाया गया है। 1980 के दशक में इसे यूज़र्स के लिए पेश किया गया. चार्ल्स सिमोनी और रिचर्ड बॉडी इसके जनक है जो पहले Xerox के Programmers थे।
ms word kya hai
Q. एमएस वर्ड क्यों प्रसिद्ध है?
::: Ms Word को बड़ी सरलता से उपयोग में लाया जाता है और इसका User Friendly Interface यूज़र्स को काफी हद तक पसंद आया है जिस वजह से Ms Word इतना प्रसिद्ध है।

आज आपने क्या सीखा

फ्रेंड्स उम्मीद है कि हमारे द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी से आप जान गए होंगे कि Ms word kya hai. साथ ही आज हमने आपको बताया कि आप कैसे Microsoft word सीख सकते हैं।

अब भी इस आर्टिकल से जुड़े कोई सवाल है तो आप Comment करके हमें बता सकते हैं। या आप Contact us पेज पर जाकर हमे Email कर सकते हैं।

1 thought on “2023 : Ms word kya hai | Microsoft Word कैसे सीखें – Learn Right Now”

Leave a Comment