LiFi kya hai | LiFi vs Wifi | LiFi कैसे काम करता है?

LiFi kya hai in Hindi : क्या आप जानते हैं कि आखिर LiFi kya Hai in Hindi और LiFi Full Form in Hindi क्या है। अगर आप एक Internet यूजर है तो आपने हाल ही के कुछ वर्षों में LiFi Technology का नाम जरूर ही सुना होगा। अगर आपके पास LiFi तकनीक के बारे में कोई इनफार्मेशन नहीं है तो आप इस आर्टिकल के जरिए इस टेक्नोलॉजी के बारे में बारीकी से जान सकते हैं।

मुख्यत LiFi एक नई तकनीक है जिसमे लोग Light Waves का उपयोग करके Internet सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते है। यह इंटरनेट की दुनिया में एक क्रांतिकारी टेक्नोलॉजी के रूप में उभरकर सामने आई है।

इस आर्टिकल में आप जानेंगे की LiFi kya hai in Hindi, Li-Fi Technology क्या है, LiFi Full Form in Hindi क्या है और LiFi Technology कैसे काम करती हैं, LiFi Technology के जनक कौन है साथ ही Lifi का इतिहास क्या है। और WiFi और LiFi में अन्तर क्या है

LiFi Technology क्या है (LiFi kya hai in Hindi)

Li-Fi मतलब Light Fidelity एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसमें Data Transmission के लिए प्रकाश (Light) का यूज़ किया जाता है। LiFi टेक्नोलॉजी Light Emitting Diode (LEDs) के प्रकाश में काम करती है और एक निश्चित क्षेत्र तक ही Connectible होती हैं। बिना लाइट के इस technology को Usable नहीं बनाया जा सकता है।

LiFi मुख्यतः एक High Speed Optical Wireless तकनीक है। जिसके जरिए एक कमरे में वायरलेस तरीके से Internet का यूज़ किया जाता है। इसे Visible Light Communication प्रणाली भी बोला जाता है। जो एक Subset है Optical Wireless Communication का जिसके जरिए High Speed इंटरनेट कनेक्टिविटी प्राप्त करने के लिए LED Bulb का इस्तेमाल किया जाता है।

Light Fidelity तकनीक बिलकुल Wi-Fi के जैसी ही है दोनों ही Wireless तरीके से सूचनाओं का Transmission करते हैं। Wi-Fi जो है वो Data Transmission हेतु Radio Waves का यूज़ करता है वहीं LiFi डाटा ट्रांसमिशन के लिए Light Waves का उपयोग करता है। हालाँकि Lifi, Wi-Fi की तुलना में तेजी से Data Transmit करने में सक्षम है।

LiFi Full Form in Hindi

LiFi का पूरा नाम Light Fidelity होता है जिसे हिंदी में प्रकाश निष्ठा कहा जाता है। मतलब की Li-Fi Full Form in Hindi “लाइट फिडेलिटी” या “प्रकाश निष्ठा” होता है। इस तकनीक के जरिए Visible Light Waves का उपयोग करके तीव्र इंटरनेट फैसिलिटीज का लाभ उठा सकते हैं।

LiFi Technology कैसे काम करती है?

LiFi को कार्य करने की Process काफी आसान है। इसमें Data Signals को लाने और ले जाने के लिए तीन मुख्य कंपोनेंट्स होते हैं। इन कंपोनेंट्स के साथ ही LiFi को वर्क करने के लिए Internet की भी आवश्यकता होती है। तीन मुख्य कंपोनेंट्स निम्न है –

  • Lamp Driver
  • LED Lamp
  • Photo Detector

हमने बताया कि Li-Fi केवल तभी काम करता है जब LED Bulb ऑन रहता है। यह ऑफ होने की सिचुएशन में कोई भी process Execute नहीं हो सकती है। मनुष्य Light के ऑन-ऑफ होने की Process को नहीं देख सकता है।

Li-Fi तकनीक में Lamp Driver उस Source से कनेक्टेड रहता है जहाँ से Internet Data को उपलब्ध कराया जाता है। Lamp Driver द्वारा डाटा सिग्नल्स को LED Lamp या LED Bulb तक पहुँचाया जाता है। उसके बाद LED Bulb से जो Light Waves निकलती है उनको Photo Detector प्राप्त करता है और Light द्वारा उपलब्ध सिग्नल्स को Binary Code अर्थात 0 और 1 में Transmit कर देता है। अब Mobiles और Computers में Internet Data को यूज़ करने के लिए भेज दिया जाता है।

LiFi का इतिहास (History of LiFi Technology in Hindi)

LiFi का इतिहास अधिक पुराना नहीं है। इसका इतिहास तब शुरू हुआ जब 2011 में Edinburgh University के Prof. Harald Hass ने पहली बार TED Global Talk में लोगों के सामने LiFi Technology को प्रस्तुत किया। Harald Hass को ही LiFi तकनीक का जनक और खोजकर्ता माना जाता है।

अब Hass के द्वारा PureLifi कंपनी की शुरुआत की गई जिसका पुराना नाम PureVLC था जो की एक Original Equipment Manufacturer मतलब OEM Company थी। परन्तु LiFi के आने के बाद इस पर बेस्ड LEDs Bulb को Manufacture करना शुरू किया।

साल 2012 में LiFi Technology इस्तेमाल करके VLC तकनीक को प्रदर्शित किया गया। अगले साल अगस्त 2013 में प्रमाणित हो गया कि एक Single Color LED में यह 1.6 GBit/sec में डाटा को ट्रांसमिट कर रहा है साल 2014 में Oledcomm ने Li-Fi Bulb को पेश किया जो एक फ़्रांसिसी कंपनी थी।

LiFi Technology का पहला प्रोडक्ट साल 2015 में प्रस्तुत किया गया जिसका नाम Li-flame था। यह Wireless Mobile Communication को Supportive बनाने के लिए तैयार किया गया था।

Scotland के Kyle Academy में अगस्त 2018 में LiFi पर परीक्षण किया जिसमें सभी छात्र अपने Laptop या Computer में LiFi द्वारा प्रोवाइड Internet Data का लाभ लेने में सक्षम थे।

तब से लेकर अब तक LiFi Technology को अधिक कम्फ़र्टेबल बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

LiFi और WiFi में अंतर (LiFi vs WiFi in Hindi)

LiFi TechnologyWiFi Technology
इसका फुल फॉर्म Light Fidelity है।इसका फुल फॉर्म Wireless Fidelity है।
डाटा ट्रांसमिशन Light Waves से होता है।डाटा ट्रांसमिशन Radio Waves से होता है।
Bandwidth उच्च होता है।Bandwidth कम होता है।
Data Transmission हेतु LED Bulb का यूज़ किया जाता है।Data Transmission हेतु Wireless Router का यूज़ किया जाता है।
LiFi की कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है।Wifi की कनेक्टिविटी रेंज 100 मीटर से अधिक है।
LiFi की डाटा ट्रांसफर स्पीड 1GB/sec हैWiFi की डाटा ट्रांसफर स्पीड 150 MB/sec है।
LiFi में LED Driver, LED Bulb और Photo Detector का यूज़ किया जाता है।WiFi में Router, Modem और Access Point का यूज़ किया जाता है।
LiFi उपयोग में लाने में काफी महंगा है।WiFi उपयोग करने में कम खर्चीला है।
इसकी Frequency रेडियो तरंगों की तुलना में 10 गुना ज्यादा है।रेडियो तरंगों की Frequency 2.4Ghz, 4.9Ghz और 5Ghz होती है।
Interference Problem नहीं है।Interference Problem है राऊटर के साथ।
इसमें डाटा ट्रांसमिशन Secure है।इसमें डाटा ट्रांसमिशन Secure नहीं है।

LiFi Technology के फायदे (Advantages of LiFi in Hindi)

LiFi Technology के निम्न फायदे हैं-

  • Li-Fi की स्पीड WiFi की तुलना में काफी ज्यादा तेज है।
  • इसके द्वारा सुरक्षित रूप से Data को ट्रांसमिट किया जा सकता है।
  • Wireless तरीके से इंटरनेट सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • LED Bulb से लाइट के साथ ही इंटरनेट कनेक्टिविटी भी प्राप्त की जा सकती है।
  • LiFi Technology को कभी भी कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Light Fidelity के साथ बहुत से यूज़र्स एक साथ जुड़ सकते हैं इससे Data Speed पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

LiFi Technology के नुकसान (Disadvantages of LiFi in Hindi)

LiFi Technology के निम्न नुकसान है –

  • LiFi Technology को बिना LED Bulb की लाइट के उपयोग में नहीं लाया जा सकता है।
  • एक कमरे से बाहर इसकी Network Connectivity कमजोर हो जाती है।
  • सूर्य के प्रकाश से Internet Speed में प्रॉब्लम आती है।
  • LiFi Technology उपयोग में लाने में काफी Expensive है।
  • नए LiFi Connection के लिए अलग से Network बनाना पड़ता है।

FAQ – LiFi Technology in Hindi

लाई-फाई (LiFi) क्या है?
LiFi एक High Speed Optical Wireless Communication Technology है। जो प्रकाश के माध्यम से Data Transmission का काम करता है।

LiFi Technology का जनक कौन है?
LiFi के जनक Harald Hass है जो Edinburgh University के एक जाने माने Professor है।

Li-Fi का Full Form क्या है?
LiFi का फुल फॉर्म Light Fidelity होता है।

क्या LiFi उपयोग के लिए उपलब्ध है?
LiFi एक Developing Technology है जो अपने टेस्टिंग फेज में है जिसे आने वाले सालों में उपयोग में लाया जा सकता है।

आपने आज क्या सीखा ( LiFi kya Hai in Hindi)

LiFi एक High Speed Internet Technology है जिसके जरिए LED Bulb की Light का उपयोग करके एक सीमित क्षेत्र तक Internet सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। यह एक Wireless टेक्नोलॉजी है।

इस आर्टिकल में हमने LiFi Technology से रिलेटेड जानकारी उपलब्ध करवाई है। जिसमे हमने बताया कि LiFi kya hai in Hindi और Li-Fi कैसे काम करता है, LiFi का इतिहास क्या है, LiFi के फायदे और नुकसान क्या है, LiFi Full Form in Hindi एवं LiFi और WiFi में क्या अन्तर है, LiFi vs WiFi in Hindi.

उम्मीद है कि आपको जानकारी पसंद आयी होगी और आप जान गए होंगे की LiFi टेक्नोलॉजी क्या है। अगर LiFi से सम्बंधित कोई जानकारी आप हमसे प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।

Leave a Comment